झारखंड में व्याप्त है भ्रष्टाचार, अवरुद्ध है विकास, BJP नेता अनुराग ठाकुर ने…

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किये, जिसमें से एक भी पूरा नहीं हुआ और जिस तरह से झारखंड का विकास हो सकता था, वह नहीं हुआ।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Corruption is rampant in Jharkhand : पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किये, जिसमें से एक भी पूरा नहीं हुआ और जिस तरह से झारखंड का विकास हो सकता था, वह नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है। विकास अवरुद्ध है। इस राज्य से यही खबरें आती हैं कि कभी 350 करोड़ तो कभी 25 करोड़ जब्त हुए।

अनुराग ठाकुर मंगलवार को रांची में पत्रकारों (Journalists) से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि राज्य सरकार ने वादा किया था कि पांच लाख रोजगार मिलेगा। वो दूर की बात रही, यहां की सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तक नहीं दे पायी। ऐसा लगता है कि सरकार पूरी तरह से विफल हो गयी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार के लिए अनुकूल परिस्थितियां है। इस सरकार में निवेश और डेवलपमेंट के लिए कोई इच्छाशक्ति नहीं है।

उन्होंने असम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डबल इंजन की सरकार ने कई नयी ऊंचाईयों को छुआ है। वहां सेमी कंडक्टर के फील्ड में एक हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है।

ठाकुर ने कहा कि झारखंड में निवेश क्यों नहीं आता? इसका कारण यह है कि यहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं और विकास या निवेश की कोई इच्छाशक्ति नहीं है।

सांसद ने कहा कि झारखंड के गठन को दो दशक हो चुके हैं लेकिन यह विकास की नई ऊंचाइयों को नहीं छू पाया है, जैसी उम्मीद थी।

उन्होंने झारखंड की Hemant Soren सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों को अक्सर राज्य से जब्ती की खबरें मिलती रहती हैं, जो इस बात की ओर इशारा करती हैं कि झारखंड में भ्रष्टाचार व्याप्त है और विकास में कोई रुचि नहीं है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले यूपीए के समय भी अखिलेश यादव की सरकार ने काम रोक दिया था लेकिन जब योगी और BJP की सरकार बनी तो डबल इंजन की सरकार ने राज्य की आपराधिक व्यवस्था में सुधार किया। रिकॉर्ड निवेश किया और विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि असम में UPA के समय कांग्रेस सत्ता में थी और डॉ. मनमोहन सिंह असम से प्रधानमंत्री चुने गए थे लेकिन असम की क्या स्थिति थी? अब डबल इंजन की सरकार के तहत असम को देखिए। हम बड़े निवेश भी लाए हैं।

Share This Article