हेमंत सोरेन ने आम लोगों की समस्याओं को सुना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मंगलवार काे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुना

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren Listened to the Problems of Common People: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मंगलवार काे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक लोगों के पास पहुंचे और उनसे आवेदन लिया।

मौके पर सभी लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री आवास (Chief Minister’s residence) पहुंचे लोग संतुष्ट दिखाई दिए।

मौके पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि उनकी सरकार जन समस्याओं के समाधान का निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि मूलभूत और बुनियादी सुविधाओं को आपके गांव-घर तक पहुंचाई जाए। पिछले साढ़े चार वर्ष में जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ आप तक पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के आदिवासी-मूलवासी, गरीब, किसान, मजदूर सहित सभी वर्ग-समुदाय का सर्वांगीण विकास उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। आने वाले समय में भी जनहित का कार्य अनवरत चलता रहेगा। आमजनों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य के साथ राज्य सरकार निरन्तर आगे बढ़ रही है।

Share This Article