दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 5.68 करोड़ के पार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 5.68 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 13.5 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शुक्रवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में कोरोना के वैश्विक मामलों की संख्या 56,817,667 है जबकि 1,358,489 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 11,710,084 मामलों और 252,484 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर बना हुआ है।

भारत 8,958,483 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि देश में मरने वालों की संख्या 131,578 हो चुकी है।

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (5,981,767), फ्रांस (2,137,096), रूस (1,998,966), स्पेन (1,541,574), ब्रिटेन (1,456,940), अर्जेटीना (1,349,434), इटली (1,308,528), कोलंबिया (1,225,490) और मेक्सिको (1,015,071) हैं।

ब्राजील वर्तमान में 168,061 मौतों के साथ मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है।

वहीं, कोरोना के कारण 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (99,528), ब्रिटेन (53,870), इटली (47,870), फ्रांस (47,201), ईरान (43,417), स्पेन (42,291), अर्जेटीना (36,532), पेरू (35,317), कोलंबिया (34,761), रूस (34,525) और दक्षिण अफ्रीका (20,671) हैं।

Share This Article