Homeझारखंडचंपई सोरेन की जासूसी करते पकड़े गए झारखंड पुलिस के दो दारोगा,...

चंपई सोरेन की जासूसी करते पकड़े गए झारखंड पुलिस के दो दारोगा, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Champai Soren Espionage : झारखंड (Jharkhand) के पूर्व CM चंपई सोरेन (Champai Soren) की जासूसी के आरोप में झारखंड पुलिस (Jharkhand police) की स्पेशल ब्रांच के दो सब इंस्पेक्टर को मंगलवार की शाम Delhi के ताज होटल (Taj Hotel) में पकड़ा गया।

इन दोनों को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने की पुलिस को सौंपा गया है। उनके खिलाफ चंपई सोरेन ने FIR भी दर्ज कराई है।

इस बात का खुलासा असम (Assam) के CM और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sharma) ने बुधवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कांफ्रेंस में किया।

हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया को बताया कि इन दोनों सब इंस्पेक्टर ने स्वीकार किया है उन्हें संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति ने जासूसी का टास्क सौंपा था।

चंपई सोरेन की एक-एक गतिविधि की रेकी करने की ड्यूटी में उन्हें झारखंड पुलिस के आईजी प्रभात कुमार ने लगाया था।

सरमा ने इसे प्राइवेसी पर हमले का बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी जांच की मांग की है।

चंपई सोरेन को फॉलो कर रहे थे दोनों सब इंस्पेक्टर

सरमा के मुताबिक, झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच के ये दोनों सब इंस्पेक्टर बीते 18 अगस्त को भी चंपई सोरेन को फॉलो कर रहे थे, जब वे दिल्ली आए थे।

इस बार 26 अगस्त को चंपई सोरेन जब कोलकाता से फ्लाइट के जरिए दिल्ली आए तो दोनों सब-इंस्पेक्टर भी उसी फ्लाइट पर सवार थे।

इसके बाद होटल ताज में भी उन्होंने उसी फ्लोर पर कमरा लिया, जिस फ्लोर पर चंपई सोरेन, उनके पीएस और उनके करीबी लोग ठहरे थे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम चंपई सोरेन के लोगों ने इन दोनों को तब पकड़ा, जब वे उनकी तस्वीरें खींच रहे थे। सरमा ने कहा कि इन दोनों के साथ एक महिला भी उनके कमरे में पहुंची थी।

ऐसे में यह हनीट्रैप की कोशिश का भी मामला हो सकता है। दोनों सब इंस्पेक्टर को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया, जो इस मामले की जांच कर रही है।

एक मुख्यमंत्री ने ही अपने मंत्री के पीछे लगा दिए जासूस

सरमा ने कहा कि यह अत्यंत आपत्तिजनक बात है कि एक मुख्यमंत्री ही अपने मंत्री के पीछे जासूस लगा दे। उन्होंने आशंका जताई कि चंपई सोरेन का फोन भी टेप करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा की बात करने वाली कांग्रेस और झामुमो जैसी पार्टियां किस तरह संविधान का उल्लंघन कर प्राइवेसी पर हमला करने में जुटी हैं, इस घटना से स्पष्ट हो गया है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

बता दें कि पूर्व CM और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री चंपई सोरेन ने JMM छोड़कर BJP में शामिल होने का ऐलान किया है। वे 30 अगस्त को रांची में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से भाजपा की सदस्यता लेंगे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...