Homeझारखंडआज तीसरे दिन भी ऑटो चालकों का हड़ताल जारी, कल CM हेमंत...

आज तीसरे दिन भी ऑटो चालकों का हड़ताल जारी, कल CM हेमंत सोरेन से करेंगे वार्ता, अगर बात नहीं बनी तो..

Published on

spot_img

Auto Strike in Ranchi : राजधानी Ranchi के 20 Km के दायरे में ऑटो (Auto) चलाने के नियम में बदलाव के विरोध में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों हड़ताल (Auto Strike) आज तीसरे दिन भी जारी है।

इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने ऑटो चालकों को कल यानी 30 अगस्त को वार्ता के लिए बुलाया है।

झारखंड प्रदेश CNG ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन यादव, ई-रिक्शा चालक यूनियन के संरक्षक उतम यादव सहित अन्य शुक्रवार को बात करने के लिए CM कार्यालय जायेंगे।

मांग पूरी नहीं होने पर SP कार्यालय में सौंपेंगे चाबी

बताते चलें रांची में पांच हजार ई-रिक्शा, 10 हजार सीएनजी ऑटो और दो हजार डीजल ऑटो चलते हैं। ये सभी ऑटो चालक अपनी मांग को लेकर रातु रोड (Ratu Road) स्थित ऑटो स्टैंड पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

ऑटो चालकों का कहना है कि कल 30 अगस्त को CM से वार्ता के लिए बुलाया है।

अगर हमारी मांगें पूरी हुई तो हड़ताल खत्म कर देंगे। अगर बात नहीं बनी तो ट्रैफिक SP के कार्यालय में सभी ऑटो चालक जायेंगे और गाड़ी की चाभी सौंपेंगे।

आखिर क्यों हड़ताल पर है ऑटो चालक?

बताते चलें रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए शहर के 20 km की परिधि में ऑटो चलाने के नियम में बदलाव किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने चार जोन में ऑटो परिचालन का रूट बांट कर 3-3 किमी का दायरा बना दिया है।

जिसके विरोध में ऑटो और ई-रिक्शा चालक मंगलवार (27 अगस्त) से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। इन ऑटो चालकों के हड़ताल पर चले जाने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...