Homeविदेशयूक्रेन के हमलों से दहला रूस, मॉस्को में रातभर हुआ ड्रोन से...

यूक्रेन के हमलों से दहला रूस, मॉस्को में रातभर हुआ ड्रोन से हमले

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Russia shocked by Ukraine Attacks: यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। हमले कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहे है। बीती रात Ukraine ने मॉस्को पर रातभर बमबारी की।

रूसी अधिकारियों के अनुसार, शनिवार रात को यूक्रेन की तरफ से Drone हमले किए गए। मॉस्को में कम से कम 26 ड्रोन दागे गए, जिन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया है।

इस दौरान रातभर सायरन बजते रहे। रूसी अधिकारियों ने यूक्रेनी हमलों को अमेरिकी साजिश करार दिया। रूस ने आरोप लगाया कि अमेरिकी और अन्य पश्चिम देशों की सैन्य सहायता के दम पर यूक्रेन रूस पर हवाई हमले कर रहा है।

क्षेत्र के Governor Alexander Bogomaz ने कहा कि रूस के दक्षिण-पश्चिम में ब्रांस्क के सीमावर्ती क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा लॉन्च किए गए लगभग 26 ड्रोन नष्ट कर दिए गए। वोरोनिश क्षेत्र में 10 से अधिक ड्रोन नष्ट कर दिए गए और कुर्स्क, लिपेत्स्क, रियाज़ान और तुला क्षेत्रों में कई ड्रोन गिराए गए।

जानकारी के अनुसार, हमलों के परिणामस्वरूप कोई चोट या क्षति नहीं हुई। इस हमले को लेकर यूक्रेन की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। रूस के क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन ने शनिवार रातभर मॉस्को और पूरे रूस में कई ठिकानों पर ड्रोन हमले किए।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने Telegram Messaging ऐप पर पोस्ट में कहा कि मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में कई ड्रोन नष्ट कर दिए गए।पिछले कुछ हफ्तों से यूक्रेन ने रूस पर काउंटर अटैक तेज कर दिया है।

यूक्रेनी सेना बीते 5 अगस्त से रूसी शहर कुर्स्क पर कब्जा किए हुए है और रूसी सेना शहर को आजाद करने के लिए संघर्ष कर रही है। रिपोर्ट है कि जैसे-जैसे यूक्रेन का घरेलू ड्रोन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, कीव ने रूस पर हमलों को बढ़ा रहा है। यूक्रेन रूस के ऊर्जा, सैन्य और परिवहन बुनियादी ढांचे पर हमला कर रहा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...