लंदन से लौटीं अनुष्का, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट

अनुष्का शर्मा बेटे अकाय को जन्म देने के सात महीने बाद अब लंदन (London) से भारत लौटी हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक पोस्ट की थी, जिसके बाद उने फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि परिवार के साथ अनुष्का India वापस लौट सकती हैं।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Anushka returned from London, Spotted at Mumbai airport: अनुष्का शर्मा बेटे अकाय को जन्म देने के सात महीने बाद अब लंदन (London) से भारत लौटी हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक पोस्ट की थी, जिसके बाद उने फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि परिवार के साथ अनुष्का India वापस लौट सकती हैं।

अनुष्का ने फैंस का दिल तोड़ दिया, क्योंकि न तो विराट कोहली उनके साथ आए और न ही उनके दोनों बच्चे वामिका और अकाय।

अनुष्का को बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनके भारत लौटते ही फैंस खुश हैं और उनका स्वागत कर रहे हैं। वहीं, कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। Airport से निकलते ही पैप्स को अनुष्का ने मुस्कुराकर हाय-हेलो किया और फिर कार में बैठकर चली गईं लेकिन उन्हें अकेला देखकर फैंस को ये समझ आ गया कि वह ज्यादा दिनों के लिए भारत नहीं आई हैं।

अनुष्का ने Jet-Black Paint के साथ ब्लैक जैकेट पेयर की हुई थी। उन्होंने इस आउटफिट को ब्लैक सनग्लास के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सैंडल और नीट बन के साथ कंप्लीट किया।

ये क्लियर नहीं है कि अनुष्का यहां किसी शूट के लिए आई हैं या इवेंट के लिए। वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-इनसे कहो कि ये लंदन वापस जाएं। एक अन्य ने लिखा-पैसे कमाने वापस आ गई। एक अन्य यूजर ने लिखा-पैसे यहां कमाती हैं और एन्जॉय बाहर करती हैं।

एक ने लिखा-इसका तो बायकॉट करना चाहिए। बता दें कि अनुष्का शर्मा और Virat Kohli दोनों परिवार के साथ लंदन में हैं। लंदन में इस साल फरवरी में अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद से ही अनुष्का लंदन में रह रही हैं।

Share This Article