Latest NewsझारखंडJMM में घुस गया है कांग्रेस का भूत, जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

JMM में घुस गया है कांग्रेस का भूत, जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi In jamshedpur : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को झारखंड पहुंचे हैं। उन्होंने छह वंदे भारत समेत राज्य को कई तोहफे दिए।

गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में कांग्रेस का भूत घुस गया है। उन्होंने JMM से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए झारखंड के पूर्व CM Champai Soren को लेकर भी बयान दिया है।

कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए

PM मोदी ने कहा कि ‘कट्टरपंथी झारखंड को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है तो तुष्टीकरण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है। इसके लिए सबसे पहले यह लोग दलित आदिवासी और पिछड़ा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं।

यही हाल JMM का भी हो रहा है। इसलिए हमें एक बार साफ-साफ समझनी होगी कि झामुमो और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए। यह दल सिर्फ मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। जपा को मजबूत करना होगा। साथियों वोट बैंक की पॉलिटिक्स करने वाले लोग किसी के भी सगे नहीं होते।

बता दें कि हेमंत सोरेन के जेल से निकलने के बाद चंपाई सोरेन को CM पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में चंपाई भाजपा में शामिल हो गए। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘आज झारखंड का गरीब आदिवासी पूछ रहा है, क्या चंपाई सोरेन जी आदिवासी नहीं थे।

क्या वह एक गरीब परिवार से नहीं आते थे। जिस तरह उन्हें अपमानित किया गया, जिस तरह मुख्यमंत्री की कुर्सी कब्जाने के लिए उन्हें अपमानित करके हटाया गया, उससे हर गरीब आदिवासी के दिल को गहरी चोट पहुंची है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...