Homeझारखंडझारखंड की सानिया कलीम ने बनाया CM हेमंत सोरेन का मोजेक पोट्रेट,...

झारखंड की सानिया कलीम ने बनाया CM हेमंत सोरेन का मोजेक पोट्रेट, लोगों ने खूब सराहा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sania Kalim of Jharkhand: धनबाद जिले की झरिया निवासी सानिया कलीम (Sania Kaleem) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मैक्रेम (Hemant Soren Macrame) तकनीकी से मोजेक पोट्रेट बनाई है।

इस खूबसूरत और बेहतरीन पोर्ट्रेट को देखकर लोग सानिया कलीम की मेहनत और लगन की खूब तारीफ कर रहे हैं। CM हेमंत सोरेन की मोजेक पोट्रेट (Mosaic Portrait) बनाने पर 20 हजार रुपए लागत आई है।

झारखंड की सानिया कलीम ने बनाया CM हेमंत सोरेन का मोजेक पोट्रेट, लोगों ने खूब सराहा-Jharkhand's Sania Kalim made a mosaic portrait of CM Hemant Soren, people appreciated it a lot

वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आर्थिक सहायता की अपील

सानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के पोट्रेट को तैयार करने में करीब दो माह का समय लगा। 20 स्क्वायर फीट की पोट्रेट में तीन रंग के धागों का इस्तेमाल किया गया है। पोट्रेट का वजन लगभग 12 किलोग्राम है। इसके निर्माण पर 20 हजार रुपए लागत आई है।

उन्होंने कहा कि Guinness world records में 162 फीट की मोजैक पोर्ट्रेट का रिकॉर्ड दर्ज है, अगर उसे आर्थिक सहायता मिली, तो वह उस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। उन्होंने झारखंड के नेताओं व उद्योगपति से आर्थिक सहायता की अपील की है, ताकि वह अपनी कला से झारखंड का नाम रोशन कर सके।

बताते चलें सनिया कलीम ने इससे पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi की भी मैक्रेम तकनीकी से मोजेक पोट्रेट बनाई थी, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुई थी।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...