Homeझारखंडआज से चार दिनों तक झारखंड में गरज के साथ होगी बारिश,...

आज से चार दिनों तक झारखंड में गरज के साथ होगी बारिश, इन जिलों में सबसे अधिक बारिश की संभावना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand weather : राजधानी Ranchi समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आगामी चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

संताल परगना और कोडरमा, हजारीबाग के उत्तरी भागों में कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। वहीं, रांची समेत राज्य के अन्य स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में जोरदार बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन पहले बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल से सटे तटीय इलाकों में बना निम्न दवाब क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है।

लेकिन इससे जुड़ा एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल के गंगा क्षेत्र पर कायम है। इसका असर बंगाल से सटे बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिलों पर पड़ सकता है।

इससे यहां हल्की बारिश होगी। रांची और आसपास के जिलों में हल्के दर्जे की Rain की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई जोरदार बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान जामताड़ा में भारी बारिश हुई है। इसके नारायणपुर में 120.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

धनबाद 43.8 मिलीमीटर , हजारीबाग में 34.5 मिलीमीटर , बोकारो में 18.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में 17.2 मिलीमीटर , गुमला में 16 मिमी समेत गुमला, कोडरमा और गिरिडीह में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब कमजोर है। लेकिन इस सिस्टम से जुड़े पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

इसके प्रभाव से राज्य के संताल समेत कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...