HomeUncategorizedनहीं लगवाई कोरोना वैक्सीन तो मिलेगी कड़ी सजा, यहां की सरकार ने...

नहीं लगवाई कोरोना वैक्सीन तो मिलेगी कड़ी सजा, यहां की सरकार ने पूरी कर ली है तैयारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी ने अब तक करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। लाखों लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि अब कई देशों में कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हो गया है। भारत, अमेरिका, चीन समेत कई देशों में तेजी से लोगों को टीका लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

वहीं, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इंडोनेशिया ने भी वैक्सीनेशन शुरू किया है, लेकिन वहां की सरकार वैक्सीन नहीं लगवाने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने जा रही है।

सरकार उन लोगों को सजा देने की तैयारी कर रही है, जोकि टीका लगवाने से मना करेंगे।

राष्ट्रपति के संशोधित नियम के अनुसार, सामाजिक सहायता कार्यक्रमों और प्रशासनिक सेवाओं को रोकने या देरी करते हुए टीका लगाने से इनकार करने वालों को सरकार दंडित कर सकती है।

जुर्माना भी लगाया जा सकता है। स्थानीय सरकार को तय करना होगा कि कैसे प्रतिबंध उस पर लगाया जाएगा।
भारत, अमेरिका समेत ज्यादातर देशों में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य नहीं बनाया गया है।

जिसका मन होगा, वह ही वैक्सीन लगवा सकेंगे। लेकिन इंडोनेशिया में वैक्सीन लगान के लिए लोगों में व्याप्त हिचकिचाहट के बीच यह एक असामान्य कदम माना जा रहा है।

हाल ही में कराए गए एक सर्वे के अनुसार, इंडोनेशिया में 65 फीसदी लोग वैक्सीन को लगवाना चाहते हैं, जबकि बचे हुए अन्य लोगों के अंदर हेल्थ, कीमत को लेकर चिंताएं हैं।

इसके अलावा, हलाल वैक्सीन पर भी लोग चिंतित हैं। हालांकि, सरकार ने वैक्सीन को जनता के लिए मुफ्त कर दिया है। इंडोनेशिया में अब तक 17 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

अभियान की शुरुआत वहां के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने खुद वैक्सीन लगवा कर की थी। सरकार की योजना इस साल के अंत तक 18 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने की है।

सरकार ने वैक्सीन के लिए एस्ट्राजेनेका और नोवैक्स के साथ भी डील साइन की है। उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में भी कोरोना वायरस ने तेजी से पैर पसारा था।

यहां अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 33 हजार लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है।

1,047,676 लोग बीमारी से रिकवर हो चुके हैं। इंडोनेशिया में अभी भी रोजाना कई नए मामले सामने आ रहे हैं।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...