‘इंडिया’ गठबंधन के बीच मनमुटाव दूर, विस चुनाव के लिए RJD ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RJD Candidate List : झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर ‘INDIA’ गठबंधन के बीच चल रहा मनमुटाव अब दूर हो गया है। इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत फाइनल हो जाने के बाद RJD ने झारखंड चुनाव के लिए अपने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

RJD देवघर (SC), गोड्डा, कोडरमा, चतरा (SC), विश्रामपुर, हुसैनाबाद सीट से चुनाव लड़ेगा।

बताते चलें साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भी राजद ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार राजद ने बरकट्ठा सीट छोड़ दी है।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी आज अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 35 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

राजद के प्रत्याशियों की लिस्ट

1- देवघर – सुरेश पासवान
2- गोड्डा – संजय प्रसाद यादव
3- कोडरमा – सुभाष यादव
4- चतरा – रश्मी प्रकाश
5- हुसैनाबाद – संजय कुमार सिंह यादव
6- विश्रामपुर – नरेश प्रसाद सिंह

“हेमंत सोरेन फिर से बनेंगे CM”

RJD की लिस्ट जारी होने से ठीक पहले Tejashwi Yadav का बयान सामने आया कि राजद INDIA अलायंस में अब सब ठीक है। राजद सहयोगी दलों के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे पर आम सहमति बन गई है। INDIA ब्लॉक एकजुट है। हम एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के सीएम होंगे।

INDIA गठबंधन के सभी दल धर्मनिरपेक्षता और सद्भाव में यकीन रखते हैं। झारखंड की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

Share This Article