Homeझारखंडबड़कागांव विधानसभा : आखिरी दिन 17 लोगों ने किया नामांकन

बड़कागांव विधानसभा : आखिरी दिन 17 लोगों ने किया नामांकन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Barkagaon Assembly 17 people Nominated: बड़कागांव विधानसभा (Barkagaon Assembly) से शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन कुल 17 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा है। इस विधानसभा से कुल 28 उम्मीदवार अपना पर्चा भर चुके हैं।

शुक्रवार को पर्चा भरने वालों में सोहर महतो, मो हसन, बालेश्वर कुमार, मो शमीम मियां, अनिरुद्ध कुमार, सुनील कुमार बेदिया, अमन कुमार, फुलेश्वर कुमार, महेश प्रसाद साव, जगतार सिंह, रंजन सोनी, झरी मुंडा, प्रकाश सोनी, कामेश्वर कुमार दास, लाल देव मुंडा, बिट्टू कुमार सिंह और राज किशोर चौधरी शामिल हैं।

बड़कागांव विधानसभा से नामांकन (Enrollment) की आखिरी तारीख को भी चार लोगों ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा था। उन सभी लोगों ने अपना नॉमिनेशन भी कर दिया।

रामगढ़ विधानसभा से शुक्रवार को ना तो किसी ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा और ना ही किसी ने अपना नामांकन दर्ज कराया। अब तक इस विधानसभा से कुल 17 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा है। एक व्यक्ति ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

दो दिनों तक बंद रहेगा नामांकन

दो दिनों तक नॉमिनेशन की प्रक्रिया बंद रहेगी। अक्टूबर महीने के चौथा शनिवार होने की वजह से इलेक्शन कमिशन ने छुट्टी घोषित कर दी है।

नियमानुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया बंद रहती है। इसके बाद रविवार हो जाएगा। उस दिन भी कार्यालय बंदी की वजह से नामांकन नहीं हो पाएगा। अब रामगढ़ विधानसभा (Ramgarh Assembly) के लिए कोई भी उम्मीदवार सोमवार से अपना नामांकन कर सकेगा।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...