Homeझारखंडझारखंड : लड़की से सगाई करने के बाद युवक ने बनाया उसका...

झारखंड : लड़की से सगाई करने के बाद युवक ने बनाया उसका अश्लील वीडियो, कई रिश्तेदारों को भेजा, अश्लील साइट पर भी किया पोस्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो : बोकारो की एक युवती ने जिस पर भरोसा कर जीवनसाथी बनाने का सपना देख रही थी उसने उसके विश्वास और उसके भरोसे की की हत्या कर दी।

लड़की से सगाई होने के बाद युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाया, रिश्तेदारों को भेजा।

इतना ही नहीं अश्लील साइट पर भी इस वीडियो को डाल दिया। लड़की के भाई ने मामले की शिकायत पर बालीडीह थाना में की है।

कई रिश्तेदारों को वह अश्लील वीडियो भेजा

युवती की भाई ने बताया कि बहन की शादी बिहार नालंदा निवासी मंजीत कुमार सिंह से 2018 में तय हुई थी। शादी तय हुई तो दोनों में बातें भी होने लगीं।

लड़के के अलावा उसके माता-पिता भी बहन से बात करते थे। वाट्सएप पर वीडियो कॉल भी करते थे। कुछ समय में मंजीत ने उसका विश्वास जीत लिया।

इसके बाद उससे अश्लील वीडियो चैट करने लगा।

साथ ही बहन की जानकारी के बिना ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इस बीच 2018 में जब घरवाले तिलक चढ़ाने गए तो मंजीत ने शादी से इन्कार कर दिया।

हम लोग भी कुछ नहीं बोले। दूसरी जगह बहन का रिश्ता देखने लगे। बावजूद आरोपित ने फिर बहन से बात करनी शुरू कर दी। उसे शादी करने का भरोसा दिया।

कई निजी फोटो व वीडियो लिए, धमकी भी दी

उसके मेल से कई निजी फोटो व वीडियो ले लिए। इस बीच बहन को अहसास हो गया कि मंजीत की मंशा उसे बदनाम करने की है, वह उससे शादी नहीं करेगा।

बहन ने उससे बात करनी बंद कर दी तो उसने बहन के नाम पर फेसबुक अकाउंट बनाया। उसकी अश्लील तस्वीर उसमें डाल दी।

पिछले वर्ष अक्टूबर में बहन ने उससे बातचीत बंद कर दी। इससे मंजीत भड़क गया। हमारे कई रिश्तेदारों को वह अश्लील वीडियो भेज दिया।

और तो और बुरे परिणाम की धमकी भी दी। इसी माह एक अश्लील साइट पर वीडियो डाल दी। वह बहन को बदनाम कर रहा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...