Latest Newsझारखंडदेवघर के होटल में प्रेमी के साथ पकड़ी गई शादीशुदा महिला, पति-पत्नी...

देवघर के होटल में प्रेमी के साथ पकड़ी गई शादीशुदा महिला, पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Married Women Caught with his Lover : देवघर (Deoghar) में एक शादीशुदा महिला (Married Women) के होटल में अपने प्रेमी (Lover) के साथ पकड़े जाने के बाद घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला।

मिली जानकारी के अनुसार महिला पिछले तीन दिनों से गायब थी। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस ने सुभाष चौक स्थित एक होटल में महिला को उसके प्रेमी के साथ पाया।

पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत

महिला के पति ने तीन दिन पहले उसकी गुमशुदगी की शिकायत नगर थाना में दर्ज कराई थी। पति ने बताया कि उनकी शादी केवल छह महीने पहले बुढ़ई थाना क्षेत्र में हुई थी।

शुरुआती दो महीने तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन इसके बाद पत्नी का व्यवहार बदलने लगा। वह मायके या अन्य जगह जाने के बहाने घर से बाहर रहने लगी।

प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी

पति के मुताबिक, तीन दिन पहले वह काम पर गया था। उसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और उसके साथ फरार हो गई।

जब उसने यह बात पत्नी के मायकेवालों को बताई, तो उन्होंने उल्टा दामाद और ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगा दिया।

महिला और प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस ने महिला के मोबाइल लोकेशन के आधार पर होटल में छापेमारी की और उसे प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ जारी है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर महिला और उसके पति के परिवार के करीब 50 लोग थाने पहुंच गए, जिससे वहां जमकर हंगामा हुआ।

महिला के पति ने साफ कह दिया कि वह अब उसे अपने साथ नहीं रखेगा। वहीं, महिला ने भी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश कर रही है।

spot_img

Latest articles

तेज रफ्तार कार ने छीनी इकलौते बेटे की जिंदगी, जन्मदिन से पहले बुझ गया घर का चिराग

Tragic Death in Road Accident : रांची में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, आरोपी...

रांची में जजों का राष्ट्रीय बैडमिंटन महाकुंभ, 3–4 जनवरी को होगा आयोजन

National Badminton Mahakumbh of Judges : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के मार्गदर्शन में...

कचहरी रोड की RIT बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी, जर्जर हालत में भी चल रहे दफ्तर और दुकानें

RIT Building Becomes a Danger Signal: कचहरी रोड पर स्थित तीन मंजिला RIT बिल्डिंग...

नशा मुक्त रांची की पहल: आम लोगों से पुलिस ने मांगा सहयोग

Drug-Free Ranchi Initiative: रांची पुलिस ने शहर को नशे की समस्या से बचाने के...

खबरें और भी हैं...

तेज रफ्तार कार ने छीनी इकलौते बेटे की जिंदगी, जन्मदिन से पहले बुझ गया घर का चिराग

Tragic Death in Road Accident : रांची में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, आरोपी...

रांची में जजों का राष्ट्रीय बैडमिंटन महाकुंभ, 3–4 जनवरी को होगा आयोजन

National Badminton Mahakumbh of Judges : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के मार्गदर्शन में...