Latest Newsबिहारइस तरह दबोचा गया MP पप्पू यादव को जान से मारने की...

इस तरह दबोचा गया MP पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Pappu Yadav : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी (Threat to kill MP Pappu Yadav) देने वाला युवक अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने उसे आरा के डुमरिया शाहपुर इलाके से पकड़ा है।

आरोपी की पहचान राम बाबू राय (Ram Babu Rai) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ पूर्णिया ले गई है। हालांकि आरोपी ने पप्पू यादव को धमकी क्यों दी थी, इस बात की पुख्ता जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है।

व्हाट्सएप पर वीडियो भेज कर दी थी धमकी

दरअसल, राम बाबू राय ने पप्पू यादव के PA को Whatsapp पर 13 सेकंड का एक वीडियो भेजा था। युवक ने उन्हें धमकाते हुए कहा था, ‘लॉरेंस गैंग की बिहार टीम ने सांसद पप्पू यादव की हत्या का प्लान बनाया है।

हम पांच दिन में उन्हें मारने वाले हैं। हम पटना पहुंच चुके हैं। पप्पू यादव से कहो कि लॉरेंस भाई से माफी मांगें, वरना हम उन्हें मारे बिना चैन से नहीं बैठेंगे।’

धमकी में पप्पू यादव को दी थी 24 घंटे की डेडलाइन

इससे पहले शुक्रवार रात को पप्पू यादव को Whatsapp पर धमाके का वीडियो भेजकर 24 घंटे की डेडलाइन दी गई थी। इस वीडियो के साथ लिखा था, ‘ तेरे पास पास आखिरी 24 घंटे हैं, हमारी तैयारी पूरी है, हमारे साथी तेरे पास पहुंच चुके हैं, हम तुम्हें मार देंगे। इन्जॉय योर लास्ट डे।’

पुलिस करेगी पूछताछ

धमकी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरा में छापेमारी कर आरोपी रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्णिया पुलिस (Purnia Police) आरोपी को अपने साथ ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी, उसके बाद ही मामले में और जानकारी मिल सकेगी। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आरोपी किसी और अपराध में तो शामिल नहीं है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...