झारखंड : बेटी की शादी के एक दिन बाद ही पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चिपरी गांव निवासी लाल उरांव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पत्नी पुनी उरांइन ने बताया कि घर में गुरुवार को बेटी की शादी थी।

इसमें मेरे पति ठीक-ठाक सारा काम किए लेकिन शुक्रवार को 4:00 बजे के आसपास मेरे पति घर के अंदर घुसे और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

इसके बाद कुछ देर बात मैंने आवाज दी तो दरवाजा नहीं खुला।

जिसके बाद मैं अपने बेटे को बुलाकर छप्पर में चढ़ा कर देखी तो फांसी लगा लिए थे।

इसके बाद दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया।

108 एंबुलेंस की सहायता से बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share This Article