Homeझारखंडखनिजों की खरीद के लिए खान विभाग ने 15,258 नए डीलरों को...

खनिजों की खरीद के लिए खान विभाग ने 15,258 नए डीलरों को दी मंजूरी, अब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Purchase of Minerals: झारखंड में खनिजों की खरीद के लिए 17715 आवेदन प्राप्त हुए थे। खान विभाग (Mines Department) ने इनमें 15,258 नए डीलरों को मंजूरी दे दी है।

1909 आवेदन पर Objection लगाया गया है। 283 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, फिलहाल हजारीबाग सर्किल में सबसे अधिक डीलर कार्यरत हैं।

किस सर्किल में कितने डीलर काम कर रहे

बताया जाता है कि इस समय धनबाद सर्किल में कुल 3083 डीलर हैं। 2006 डीलर काम कर रहे हैं। 49 डीलरों को निलंबित कर दिया गया है। दुमका सर्किल में कुल 2398 में से 1259 डीलर काम कर रहे हैं।

121 डीलरों को सस्पेंड कर दिया गया है। हजारीबाग में सबसे अधिक 6231 डीलर में से 3327 डीलर कहीं कार्यरत हैं। यहां 367 डीलरों को निलंबित किया गया है।

कोल्हान में 923 में 422 डीलर ही कार्यरत हैं। 45 को सस्पेंड किया गया है। पलामू सर्किल में 1917 में 1214 डीलर कार्यरत हैं। 103 डीलरों को सस्पेंड किया गया है। रांची सर्किल में 1121 में से 667 डीलर ही कार्यरत हैं। 16 डीलरों को निलंबित किया गया है।

एक लाख से अधिक वाहनों का होता है प्रयोग

झारखंड में वर्तमानमें खनिजों की ढुलाई में लगे 930 वाहनों को ब्लैकलिस्टेड (Blacklisted) किया गया है। खनिज ढ़ुलाई में कुल एक लाख 17 हजार 639 वाहन लगे हैं। इसमें से एक लाख पांच हजार 395 वाहनों का पिन जेनरेट किया जा चुका है। 12 हजार 244 वाहनों का पिन जेनरेट नहीं हो सका है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...