Homeझारखंडडालटनगंज में व्यवसायियों ने सदर अनुमंडल अधिकारी को सौंपा मांग पत्र

डालटनगंज में व्यवसायियों ने सदर अनुमंडल अधिकारी को सौंपा मांग पत्र

Published on

spot_img

Businessmen Submitted Demand letter: डालटनगंज शहर के छड़, सीमेंट, ईंट, ट्रैक्टर एवं अन्य व्यवसायियों के साथ भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी (Ruchir Kumar Tiwari) ने मंगलवार मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर सस्ता एवं सुलभ बालू उपलब्ध कराने को लेकर मांग पत्र साैंपा।

इसमें पूर्व में चालू किये गये बिनुआ, सरजा, धमधमवा सहित अन्य चार बालू घाटों को चालू करने की मांग की गयी। ये सभी बालू घाट फिलहाल बंद हैं।

भाकपा जिला सचिव ने कहा कि NGT की रोक खत्म हो गयी है। इसके बावजूद निगम सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बालू घाटों को चालू कराने को लेकर पदाधिकारी उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।

मजदूर साइकिल एवं मोटरसाइकिल से बालू ढोने को विवश हैं। जिला प्रशासन उसमें भी अवैध उगाही (Illegal Extortion) करने में मशगूल है। उन्होंने कहा कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने सिर्फ आश्वासन दिया कि जल्द ही इस विषय पर अन्य पदाधिकारियों से बात कर बालू उठाव शुरू कराया जाएगा।

व्यवसायियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द बालू घाट शुरू नहीं किया गया तो अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट को जाम किया जाएगा।

मांग पत्र में शामिल लोग

मांग पत्र सौंपने में रामराज तिवारी, सत्येंद्र नाथ गिरी, मुन्ना तिवारी, अजय प्रजापति, अमित कुमार, सत्येंद्र मिश्रा, संदीप मिश्रा, विनोद कुमार, गोरख तिवारी, विनय मिश्रा, परमाशंकर तिवारी, प्रवेश तिवारी, जोगी पाठक, उमेश तिवारी, रोहित पाठक, सुनील पासवान, कुकू तिवारी, मुकेश पाठक, सुधीर तिवारी, अवधेश विश्वकर्मा, प्रेम प्रकाश ठाकुर, नीरज तिवारी, विनोद चौधरी, इंद्रजीत तिवारी, अवधेश विश्वकर्मा, सरोज तिवारी शामिल रहे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...