Latest Newsझारखंडझारखंड में HMPV को लेकर अलर्ट! एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड...

झारखंड में HMPV को लेकर अलर्ट! एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर स्क्रीनिंग के आदेश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

HMPV Alert in Jharkhand : देश में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलों के सामने आने के बाद Jharkhand में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को Alert रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट (Airport), रेलवे स्टेशन (Railway Station) और बस स्टैंड पर संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग (Screening) के आदेश दिए हैं ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

रांची के रिम्स और जमशेदपुर के MGM में होगा टेस्ट 

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने भी सिविल सर्जनों को पत्र जारी कर बुधवार से संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग और सैंपल कलेक्शन का निर्देश दिया है।

सैंपल्स को जांच के लिए Ranchi के RIMS और जमशेदपुर के MGM मेडिकल कॉलेज लैब में भेजा जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कोविड-19 महामारी के दौरान अपनाए गए बचाव के उपायों को फिर से सक्रिय किया जाएगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की ओर से फिलहाल कोई विशेष दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं, लेकिन जैसे ही मार्गदर्शन प्राप्त होगा, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश में मिले दो और मरीज

बताते चलें मंगलवार को Maharastra के नागपुर में HMPV के दो संदिग्ध मरीज मिले। जिनमें 7 साल और 14 साल के दो बच्चे शामिल है। दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार के बाद सैंपल एम्स नागपुर और पुणे भेजा गया है।

spot_img

Latest articles

झारखंड के विश्वविद्यालयों में शिकायत निवारण के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, छात्रों को मिलेगा सीधा समाधान मंच

Ranchi: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में अब बड़ा बदलाव लाया...

रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में “फगुआ : राग एवं ताल” पर विशेष व्याख्यान 13 फरवरी को

रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग की ओर से लोक जीवन और...

दीपक के साहस और इंसानियत को मिलेगा सम्मान, झारखंड सरकार करेगी भव्य स्वागत

Jharkhand government Will Give a Grand Welcome: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

खबरें और भी हैं...