Homeझारखंडपंचवटी अपार्टमेंट में हुई मारपीट, दो गुट आपस में भिड़े

पंचवटी अपार्टमेंट में हुई मारपीट, दो गुट आपस में भिड़े

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fight in Panchavati Apartment: रामगढ़ शहर का पंचवटी अपार्टमेंट एक बार फिर मारपीट (Fight) को लेकर चर्चा में है। इस अपार्टमेंट में अक्सर दो गुट आपस में भिड़ते रहते हैं।

इस बार मारपीट काफी हिंसक हो गया और तलवार भी चली। इसमें एक व्यक्ति राजेश कुमार अग्रवाल (Rajesh Kumar Aggarwal) उर्फ राजू अग्रवाल घायल हो गए। पुलिस को जैसे ही मारपीट की इस घटना की सूचना मिली पुलिस ने हमलावर अरुण कुमार गोयल को गिरफ्तार कर लिया।

राजेश कुमार अग्रवाल पर पंचवटी अपार्टमेंट (Panchavati Apartment) में ही रहने वाले अरुण कुमार गोयल ने उस वक्त हमला किया था, जब वह बच्चे को स्कूल बस पर बिठाने गए थे।

हमले के दौरान सबसे पहले मारपीट की और गर्दन पर दांत काटी। कुछ लोगों ने बीच बचाव किया, लेकिन अरुण कुमार गोयल नहीं रुके। उन्होंने घर जाकर तलवार निकाली और दोबारा हमला किया, जिससे राजेश घायल हो गए।

पुलिस को अरुण कुमार गोयल की तलाश थी

पंचवटी अपार्टमेंट में जब मर्दों के बीच झगड़ा शुरू हुआ तो महिलाएं भी पीछे कैसे रहती। राजेश कुमार अग्रवाल और अरुण कुमार गोयल की पत्नी भी भिड़ गई।

उन लोगों ने एक दूसरे के बाल नोचे और मारपीट शुरू की। अपार्टमेंट के लोगों ने बीच बचाव किया और उन लोगों का झगड़ा खत्म कराया।

पुलिस ने अरुण गोयल (Arun Goyal) को गिरफ्तार कर थाने लाई तो उसकी पहले की हरकतें भी उजागर हो गई। अरुण गोयल एक महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में भी आरोपित रहा है।

पुलिस को उस मामले में अरुण कुमार गोयल की तलाश थी। वह पंचवटी अपार्टमेंट में ही रह रही एक महिला का लगातार पीछा करता था। साथ ही अश्लील इशारे करता था। पुलिस ने फिलहाल उसे इसी मामले में जेल भेजा है।

spot_img

Latest articles

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

धान खरीद योजना के लिए JSFCSCL ने बैंकों से मांगा 1000 करोड़ रुपये का ऋण प्रस्ताव

रांची : झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (JSFCSCL) ने खरीफ विपणन...

खबरें और भी हैं...