Homeझारखंडझारखंड में यहां बम की चपेट में आने से एक युवक जख्मी,...

झारखंड में यहां बम की चपेट में आने से एक युवक जख्मी, तीन उंगलियां…

Published on

spot_img

Bomb Blast in Jharkhand : पलामू (Palamu) में बम (Bomb) की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

बम मवेशी के शिकार के लिए लगाया गया था, मगर मवेशी चराने गया व्यक्ति के हाथ में बम फट गया। बम से जगदीश बैठा के हाथ की तीन उंगलियां उड़ गई हैं।

घटना नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की रिसियप्पा गांव के जंगल में शनिवार की देर शाम हुआ। जगदीश अपने मवेशियों को लेकर जंगल में चराने गया था।

इसी क्रम में जंगल में वह जिस स्थान पर बैठा था वहां पलाश के पत्ता का ढेर था। पत्तों पर हाथ रखने के साथ ही विस्फोट हो गया।

जख्मी हालत में जगदीश अपने घर पहुंचा तो लोगों को घटना की जानकारी हुई।

परिजन उसे इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। रविवार को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने रविवार को बताया कि जंगली जानवर के शिकार के लिए किसी ने बम लगाया था। लेकिन बम की चपेट में ग्रामीण आ गया।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और बम लगाने वाले व्यक्ति का पता लगा रही है।

जंगली इलाकों में जानवरों के शिकार के लिए लोग देसी बम का इस्तेमाल करते हैं। कई बार जंगली स्थानीय ग्रामीण इसके चपेट में आ जाते हैं।

spot_img

Latest articles

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

झारखंड हाई कोर्ट की फटकार, रांची-चाईबासा में बच्चों को HIV संक्रमित ब्लड चढ़ाने पर सरकार सख्ती बरते

Jharkhand High Court: झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) ने रांची और पश्चिमी सिंहभूम...

CBSE Board Exams 2026 : 17 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा, क्लास 10 के लिए साल में दो बार Exam

CBSE Board Exams 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की बोर्ड...

खबरें और भी हैं...