Homeझारखंडसरायकेला में फर्जी लूटकांड का पर्दाफाश, पुलिस ने पकड़े पांच जालसाज

सरायकेला में फर्जी लूटकांड का पर्दाफाश, पुलिस ने पकड़े पांच जालसाज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fake Robbery Case Exposed: जिले के राजनगर थाना पुलिस ने एक फर्जी लूटकांड का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इन आरोपियों में तीन भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट भी शामिल हैं। पुलिस ने इस गिरोह के पास से बायोमेट्रिक डिवाइस, कलेक्शन शीट, टैब, चाकू, मोटरसाइकिल और नगद रुपए बरामद किए हैं।

ऐसे खुला फर्जीवाड़े का राज

जिले के SP मुकेश कुमार लुणायत ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि सितंबर 2024 से राजनगर थाना क्षेत्र में लगातार भारत फाइनेंस के कलेक्शन एजेंटों के साथ लूट की घटनाएं हो रही थीं। हर 15 दिन में लूट की FIR दर्ज होने से पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद SDPO के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पाया कि लूटकांड पूरी तरह से नकली साजिश थी, जिसमें कंपनी के ही एजेंट शामिल थे।

किराए के अपराधियों को देते थे पैसे

SP ने बताया कि कलेक्शन एजेंट खुद अपराधियों को किराए पर हायर करते थे और उन्हें लूट की लोकेशन बताते थे। इसके बाद एजेंट खुद को लूट का शिकार बताकर पुलिस में FIR दर्ज कराते थे। गिरोह के सदस्य हर वारदात के लिए 10-10 हजार रुपए लेते थे, जबकि लूटे गए पैसे को आपस में बांट लिया जाता था।

SIT ने किया भंडाफोड़

SIT की गहन जांच के बाद पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से बायोमेट्रिक डिवाइस, भारत फाइनेंस कंपनी की कलेक्शन शीट, चाकू, दो मोटरसाइकिल और नगद रुपए बरामद किए गए।

SP ने  SIT टीम की सराहनीय कार्रवाई के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह खुलासा क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए एक अहम कदम है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...