Homeक्राइमपहले युवती के साथ किया दुष्कर्म फिर गोली मारकर उतारा मौत के...

पहले युवती के साथ किया दुष्कर्म फिर गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खूंटी में दिल दहलाने वाली घटना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 A young woman was allegedly raped and then shot dead : खूंटी के कर्रा थाना के लोधमा ओपी क्षेत्र के मुरहू रेलवे फाटक के पास पार टांड नामक स्थान पर प्लास्टिक की बनी झोपड़ी में एक अज्ञात युवती की माथे पर गोली मारकर और गला रेतकर हत्या करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताते हुए कहा है कि हत्या के पहले संभवतःदुष्कर्म किया गया होगा और पहचान छिपाने के लिए अपराधियों ने शव को जलाने का प्रयास भी किया। घटना की सूचना मिलने पर कर्रा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवती के माथे से गोली आरपार हो गई है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों ने शव की स्थिति को देखते हुए यह भी संभावना जताई है कि युवती के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया होगा।

फिलहाल पुलिस ने वैज्ञानिक तरीकों और तकनीकी माध्यम से केस का खुलासा करने में जुटी है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सुनसान स्थान पर दिया गया घटना को अंजाम

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। यह इलाका काफी सुनसान और जंगल से सटा है, जहां शव मिला है। वह निमाय महतो के खलियान पर प्लास्टिक से बनी झोपड़ी है। इस स्थान से आधा किलोमीटर के दायरे में कोई घर नहीं है।

ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी, लेकिन युवती की पहचान नहीं

घटना के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पहचान करने पर किसी ने भी युवती की पहचान नहीं की।

इससे यह अंदेशा भी जताया जा रहा है कि मृतका स्थानीय नहीं, बल्कि बाहर की हो सकती है और हत्यारे इलाके से परिचित रहे हों। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया है और युवती की शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि मामला प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है।

पांच दिन पहले तोरपा में भी मिला था अधजला शव

उल्लेखनीय है कि आठ अप्रैल को इसी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के कुल्डा जंगल में भी एक युवती का अधजला शव बरामद किया गया था। अब तक उस युवती की भी पहचान नहीं हो सकी है। लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...