Homeझारखंडमहाराष्ट्र में फिर गहराया कोरोना संकट, भारत चौथे नंबर पर

महाराष्ट्र में फिर गहराया कोरोना संकट, भारत चौथे नंबर पर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : महामारी कोरोना वायरस का प्रहार एक बार फिर से शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी हैं यहां कोरोना के नए मरीजों की संख्या 9 हजार पार कर गई है।

इससे दिल्ली समेत पड़ोसी राज्यों की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में बुधवार को कोरोना से 16 हजार 41 लोग संक्रमित मिले। बीते दिन 11 हजार 130 लोगों की रिकवरी हुई।

24 घंटे के दौरान 128 मरीजों की मौत भी हुई है। कोरोना से अब तक 1.10 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1.07 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं।

देश में अब तक 1 लाख 56 हजार 729 मरीजों को इस वायरस से जान गंवानी पड़ी है। 1 लाख 48 हजार 705 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

कोरोना के रोजाना आ रहे मामलों में भारत चौथे नंबर पहुंच गया है। सक्रिय केस मामले में दुनिया में भारत अब 15वें स्थान पर आ गया है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है।

मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के लातूर में 27 और 28 फरवरी को जनता कर्फ्यू रहेगा।

लातूर में 7 से 15 फरवरी के बीच कोरोना के 261 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। पिछले एक हफ्ते में यहां 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

इसके बाद प्रशासन ने जनता कर्फ्यू का फैसला किया। बंगाल सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले एयर पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।

इसके मुताबिक, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना से आने वाले लोगों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। यह रिपोर्ट फ्लाइट डिपार्चर से 72 घंटे से ज्यादा पहले की नहीं होनी चाहिए।

महाराष्ट्र में बुधवार को 8,807 संक्रमितों की पहचान हुई। 2,772 मरीज ठीक हुए और 80 की मौत हो गई। यह 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है। तब 9,060 मरीजों की पहचान हुई थी।

अब तक 21.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 20.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 51,937 ने इस महामारी से जान गंवाई है।

दिल्ली में बुधवार को 200 नए मरीज मिले और 115 ठीक हुए। दो की मौत भी हुई। यहां अब तक 6 लाख 38 हजार 373 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

इनमें 6 लाख 26 हजार 331 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 905 मरीजों की मौत हो गई। 1137 का इलाज चल रहा है।

केरल में बुधवार को 4,106 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 5,885 मरीज ठीक हुए और 17 संक्रमितों ने जान गंवाई।

यहां अब तक 10 लाख 45 हजार 10 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 9 लाख 87 हजार 720 मरीज ठीक हो चुके हैं। 4,137 ने जान गंवाई है, जबकि 52,865 का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बुधवार को 380 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 296 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक 2 लाख 68 हजार 147 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

इनमें 2 लाख 61 हजार 871 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4407 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,869 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

कोविड-19 टीकाकरण के मामले में अमेरिका और इंग्लैंड के बाद भारत, दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। 23 फरवरी तक देशभर में 1 करोड़ 21 लाख 65 हजार 598 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

बीते दिन 4 लाख 20 हजार 46 लोगों को टीका लगा।

दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ। 18 फरवरी को चले टीकाकरण अभियान के दौरान सबसे अधिक एक दिन का टीकाकरण किया गया था जब 6,58,674 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.42 फीसदी है, जबकि रिकवरी रेट 97.25 फीसदी है। एक्टिव केस 1.33 फीसदी है। कोरोना सक्रिय केस मामले में दुनिया में भारत का 15वां स्थान है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...