Homeझारखंडपिछले 10 दिनों में देश में किए गए एक करोड़ से अधिक...

पिछले 10 दिनों में देश में किए गए एक करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश में पिछले 10 दिनों में प्रतिदिन 10 लाख से ज्‍यादा जांच की गई है।

इसी के साथ देश में कोरोना की अब तक 13 करोड़ से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में 10,66,022 नमूनों की जांच की गई और इस तरह भारत में कुल मामलों की जांच संख्‍या बढ़कर 13,06,57,808 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में प्रतिदिन औसतन 10 लाख से ज्‍यादा नमूनों की जांच से समग्र पॉजिटिव मामलों की दर को कम किया जा सका है और इस तरह इसमें फिलहाल गिरावट का रुख दिख रहा है।

पॉजिटिव मामलों की राष्‍ट्रीय समग्र दर आज 6.93 प्रतिशत है, जो कि सात प्रतिशत के स्‍तर से कम है।

शुक्रवार को प्रतिदिन पॉजिटिव मामलों की दर मात्र 4.34 प्रतिशत थी। बड़ी संख्‍या में टेस्‍ट कराए जाने से पॉजिटिव मामलों की दर में गिरावट आई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे के दौरान 46,232 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए। प्रतिदिन पॉजिटिव मामलों की दर का 4.34 प्रतिशत है।

उत्‍तर भारत के कुछ राज्‍यों में कोविड मामलों में हुई वृद्धि को देखते हुए केन्‍द्र ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को टेस्‍ट की संख्‍या बढ़ाने की सलाह दी है।

समस्‍त भारत की तुलना में 24 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में हर 10 लाख की आबादी पर अधिक टेस्‍ट कराए गए हैं।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...