HomeUncategorizedबेस्ट को चुनें, सामंतवादी सोच को रिजेक्ट करें : पीएम मोदी

बेस्ट को चुनें, सामंतवादी सोच को रिजेक्ट करें : पीएम मोदी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पुडुचेरी : पुडुचेरी में भाजपा के प्रचार अभियान की एक तरह से शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोगों से अपील की वो एनडीए के गुड गवर्नेंस के लिए वोट करें और विकास के खिलाफ खड़ी पार्टियों को रिजेक्ट करें।

कांग्रेस सरकार के पतन के बाद राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करने के एक दिन बाद केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे ऐसी सरकार लाएं जो पुडुचेरी का गौरव फिर से बहाल कराए।

उन्होंने कहा कि एनडीए पुडुचेरी को बेस्ट बनाना चाहती है — बी से बिजनेस हब, ई से एडुकेशन, एस से स्पिरिचुअल, टी से टूरिज्म हब बनाना चाहती है।

जबकि कांग्रेस झूठ बोलने में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता है। वह न ही काम करती है और न ही दूसरों को काम करने देती है।

लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहने के लिए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए, मोदी ने कहा, 2016 में पुडुचेरी में जो सरकार बनी, वो लोगों के लिए नहीं थी।

यहां ऐसी सरकार बनी जो दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की सेवा में व्यस्त थी। उसकी प्राथमिकताएं ही अलग थीं।

पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी पर हमला बोलते हुए, मोदी ने कहा, आपके पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं की चप्पल उठाने में विशेषज्ञ हैं, उनकी लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में कोई रुचि नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पुडुचेरी को एक ऐसी सरकार चाहिए जिसका आलाकमान यहां के लोग हों, दिल्ली में बैठे नेता नहीं।

मोदी ने दावा किया कि रैली में जो उत्साह और ऊर्जा वो देख रहे हैं, वह राज्य की राजनीतिक दिशा में बदलाव का संकेत दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, मुझे आज बहुत खुशी हो रही है – यह खुशी दो कारणों से है। एक तो आज कई विकासकार्यों की शुरूआत और उद्घाटन किया गया है और दूसरी कि पुडुचेरी के लोग कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति का जश्न मना रहे हैं।

मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हाल ही में पुडुचेरी दौरे का भी जिक्र किया, जिसके दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायणसामी ने एक महिला के बयान का गलत अनुवाद किया था। महिला ने सरकार के बारे में शिकायत की थी।

मोदी ने कहा, राष्ट्र को सच्चाई बताने के बजाय, मुख्यमंत्री ने गलत अनुवाद किया।

उन्होंने लोगों और अपने ही नेता से झूठ बोला। क्या ऐसी पार्टी जिसकी संस्कृति झूठ पर आधारित है, कभी लोगों की सेवा कर सकती है?

उन्होंने पुडुचेरी में पंचायत चुनाव नहीं कराने के लिए भी कांग्रेस की जम कर खिंचाई की।

उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस की अलोकतांत्रिक मानसिकता को दंडित करेंगे।

उन्होंने टिप्पणी की कि औपनिवेशिक शासक तो फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करते थे।

लेकिन कांग्रेस ने तो फूट डालो, झूठ बोलो और राज करो की नीति पर काम किया है। यही है कांग्रेस का गोल्ड, सिल्वर और ब्रौंज मेडल।

राहुल गांधी का नाम लिए बगैर, पीएम मोदी ने कहा कि वो एक कांग्रेस नेता को यह कहते हुए सुनकर चौंक गए कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आई तो मत्स्य मंत्रालय का गठन करेगी।

मैं हैरान हूं। सच्चाई यह है कि एनडीए सरकार ने 2019 में ही इस मंत्रालय का निर्माण किया और दो वर्षों में मत्स्य पालन के लिए बजट आवंटन में 80 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की।

मोदी ने कहा कि पूरे भारत में लोग कांग्रेस को खारिज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद में उनकी सीटें अब तक के न्यूनतम स्तर पर है।

उन्होंने कहा कि सामंती, वंशवादी और संरक्षणवादी राजनीति की कांग्रेस संस्कृति अब समाप्त हो रही है।

विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद मोदी ने कहा कि परियोजनाएं सड़क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, संस्कृति, खेल और समुद्री अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों को कवर करेंगी।

उन्होंने कहा कि इन कार्यों का प्रभाव कनेक्टिविटी में सुधार और पुडुचेरी में अधिक अवसर लाने पर होगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...