बोकारो पुलिस ने अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का किया पर्दाफाश, मास्टरमाइंड असगर सहित चार गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने एक अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड असगर अंसारी सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में 15 डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लोडेड देशी कट्टा, लूटे गए जेवरात, मोटरसाइकिल और जला हुआ CCTV DVR बरामद किया है।

क्या है मामला

31 जनवरी 2025 को बालीडीह थाना क्षेत्र के मानगो में शंकर महतो के घर छह से सात अपराधियों ने परिवार वालों को बंधक बनाकर डकैती की थी।

इस दौरान करीब 6 लाख रुपये के जेवरात, 40 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी का डीवीआर लूट लिया गया था। पीड़ित की शिकायत पर बालीडीह थाने में मामला दर्ज किया गया था।

टास्क फोर्स की कार्रवाई

बोकारो SP के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स ने छापेमारी कर मास्टरमाइंड असगर अंसारी, जमालुद्दीन अंसारी, सलमान अंसारी और राजू सोनार को गिरफ्तार किया।

मंगलवार को बोकारो एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि असगर अंसारी हाल ही में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल से डकैती के एक मामले में रिहा हुआ था और उसने फिर से इस घटना को अंजाम दिया। असगर के खिलाफ झारखंड, बिहार और बंगाल में 15 मामले दर्ज हैं।

अपराधियों का रिकॉर्ड

SP ने बताया कि राजू सोनार का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, जबकि अन्य तीनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Share This Article