Homeझारखंडमुकेश अंबानी ने की मोदी के नेतृत्व की तारीफ

मुकेश अंबानी ने की मोदी के नेतृत्व की तारीफ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गांधीनगर: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड(आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व को न्यू इंडिया के उदय के बारे में बताया है।

पंडित दिनदयाल उपाध्याय पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (पीडीपीयू) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, उनके आत्मविश्वास और ढृढ़ विश्वास ने पूरे राष्ट्र को प्रेरित किया है।

मैं आश्वस्त हूं कि उनके नेतृत्व में किए गए साहसिक सुधार से आने वाले समय में देश में तेजी से रिकवरी होगी और तेज आर्थिक सुधार भी होगा।

अंबानी पीडीपीयू को अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा, आप सभी जानते हैं कि पीडीपीयू प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के आत्मनिर्भर विजन का हिस्सा है।

यह एक ऐसा विजन है जिसके तहत उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भारत को ऊर्जा, ऊर्जा शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया था।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...