ब्राउन शुगर तस्कर लेडी डॉन को पुलिस ने दबोचा!

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Brown Sugar Smuggler Lady don arrested : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

सदर थाना क्षेत्र में अवैध ब्राउन शुगर (Brown Sugar) की खरीद-बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में सिद्देश्वर मंदिर के पास स्थित एक जनरल स्टोर में मंगलवार को छापेमारी की गई।

दुकान संचालिका संगीता तिवारी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान संचालिका संगीता तिवारी (50) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 161 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि संगीता तिवारी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पहले भी जा चुकी है जेल

पुलिस के अनुसार संगीता तिवारी इससे पहले भी वर्ष 2021 में ब्राउन शुगर बेचने के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। सदर थाना में कांड संख्या 82/2021 के तहत उसका नाम पहले से दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस टीम ने दिखाया दम

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार, महिला थाना प्रभारी शीला मिंज सहित विशेष टीम के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। नशे के खिलाफ जिले में आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Share This Article