रांची में झामुमो ने निकाला मशाल जुलूस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला समिति की ओर से एक मार्च को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इसे लेकर रविवार की शाम रांची जिला समिति के जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस रांची विश्वविद्यालय से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा।

मुस्ताक आलम ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों की वजह से महंगाई लगातार बढ़ रही है।

महंगाई पर नियंत्रण नहीं है, जिस कारण गरीबों के समक्ष भूखमरी की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है।

उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से एक मार्च को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

मशाल जुलूस में नौशाद आलम, बसंत मुंडा, बिरसा मुंडा, महेंद्र मुंडा, सुनील साहू, शैलेंद्र मांझी , मेवा लाल महतो आदि मौजूद थे।

Share This Article