रांची: बढ़ती महंगाई और निर्माण लागत में बढ़ोतरी के कारण मेधा डेयरी ने अपने कई उत्पादों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। नई दरें 12 मार्च से लागू कर दी गई हैं। कंपनी ने दही, घी, पनीर और गुलाब जामुन सहित कई उत्पादों के दाम बढ़ाए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है।

मेधा डेयरी के अनुसार, कच्चे माल, परिवहन और उत्पादन लागत में लगातार वृद्धि होने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत को देखते हुए उत्पादों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई है।
नई कीमतों के अनुसार,
एक किलो पनीर की कीमत 380 रुपये से बढ़कर 400 रुपये हो गई है।
200 ग्राम पनीर 82 रुपये से बढ़कर 85 रुपये हो गया है।
250 एमएल घी की कीमत 165 रुपये से बढ़कर 185 रुपये कर दी गई है।
500 एमएल घी 300 रुपये से बढ़कर 325 रुपये हो गया है।
500 एमएल घी (जारे) 320 रुपये से बढ़कर 340 रुपये कर दिया गया है।
250 ग्राम गुलाब जामुन 70 रुपये से बढ़कर 80 रुपये हो गया है।
5 किलो बाल्टी दही 475 रुपये से बढ़कर 500 रुपये हो गई है।
कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच डेयरी उत्पादों के दाम बढ़ने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।


