रांची में पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड महिला कांग्रेस के निर्देश पर रांची महानगर महिला कांग्रेस की ओर से रविवार को पेट्रोल-डीजल तथा गैस Petrol, Diesel and Gas Price Hike की कीमतों में अप्रत्याशित मूल्यवृद्धि के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्र रश्मि पिंगुवा ने की।

इस मौके पर में महिला कांग्रेस की नेताओं ने रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर लकड़ी के चूल्हे पर रोटियां सेंकते हुए महंगाई के खिलाफ केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना एक भ्रम फैलाने वाली सिर्फ योजना बन गई है। यह एक तरह से बहुत बड़ा जुमला था।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए देश में महंगाई बढ़ाकर आम जनता की जेब काटने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल गैस की कीमतों में हुई अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि से आज पूरा देश त्रस्त है।

चंद्र रश्मि पिंगुवा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश व जनहित में एक भी फैसले नहीं ले रही है।

इस कारण आज पूरा देश आंदोलित और उग्र है। उन्होंने कहा कि अपने सिर्फ चंद मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरा देश को ताक पर रख दिया है। देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ गई है।

इसके बावजूद भी मोदी सरकार को होश नहीं आयी है। उन्होंने केन्द्र सरकार से पेट्रोल-डीजल तथा गैस की कीमतों नियंत्रित करने तथा बढ़े हुए कीमतों को कम करने की मांग की है।

Share This Article