दरभंगा में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 28 राजस्व कर्मी सस्पेंड, सामूहिक अवकाश पर जाने से कार्रवाई

दरभंगा में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, सामूहिक अवकाश पर गए 28 राजस्व कर्मी निलंबित, जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई और जांच के आदेश दिए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Revenue Employees Suspended : दरभंगा में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए 28 राजस्व कर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उन कर्मचारियों के खिलाफ की गई है, जिन्होंने सामूहिक अवकाश लेकर सरकारी कामकाज को बाधित किया था।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए सभी सस्पेंड कर्मियों के खिलाफ प्रपत्र ‘क’ के तहत आरोप पत्र तैयार करने का आदेश दिया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जांच पूरी होने के बाद बर्खास्तगी की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

जानकारी के अनुसार, विभिन्न अंचल कार्यालयों के कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश को हड़ताल का रूप देते हुए राजस्व से जुड़े कार्यों को प्रभावित किया था। 11 फरवरी से शुरू हुए इस सामूहिक अवकाश आंदोलन के कारण कई सरकारी कामकाज ठप पड़ गए थे, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर असर पड़ा।

इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की है ताकि सरकारी कार्यों में बाधा डालने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सके।

सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में कई अंचलों के कर्मी शामिल हैं, जिनमें सदर, बहादुरपुर, बहेड़ी, हायाघाट, हनुमाननगर, सिंहवाड़ा, केवटी, जाले, मनीगाछी, तारडीह, बेनीपुर, अलीनगर, बिरौल, गौड़ाबौराम, किरतपुर, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान और कुशेश्वरस्थान पूर्वी जैसे क्षेत्रों के कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि सरकारी कार्यों में बाधा डालने और अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रह सकती है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।