वाराणसी में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की गंगा आरती, शादी की चर्चाएं तेज

क्रिकेटर रिंकू सिंह और मंगेतर प्रिया सरोज ने वाराणसी में गंगा आरती में भाग लिया, तस्वीरें वायरल, जल्द शादी की चर्चाएं तेज, सर्दियों में विवाह संभव माना जा रहा है।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाराणसी : भारतीय क्रिकेटर र‍िंकू स‍िंह और उनकी मंगेतर, मछलीशहर की सांसद प्र‍िया सरोज हाल ही में वाराणसी पहुंचे, जहां दोनों ने धार्मिक आस्था के साथ गंगा आरती में भाग लिया। उनकी यह यात्रा और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों सोमवार रात वह व‍िमान से अपनी होने वाली पत्नी के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे।, जिसके बाद वे प्रिया सरोज के पारिवारिक आवास गए। अगले दिन विश्राम के बाद दोनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

दर्शन के बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज गंगा घाट पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ नौकायन का आनंद लिया। इसकी कई तस्वीरें प्रिया सरोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। शाम को दोनों ने घाट पर बैठकर गंगा आरती में भाग लिया और मां गंगा की आराधना की। इस दौरान उनकी सादगी और श्रद्धा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

सूत्रों के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान दोनों परिवारों के बीच शादी की तारीख और तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी वर्ष सर्दियों में दोनों विवाह बंधन में बंध सकते हैं। वहीं, चर्चा यह भी है कि इस खास मौके पर शाहरुख खान के शामिल होने की संभावना है।

 

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।