कंगना ने पोस्ट की भांजे को चूमने की तस्वीर

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बहन रंगोली के बेटे पृथ्वीराज को चूमती दिखाई दे रही हैं।

यह तस्वीर अभिनेत्री के भाई अक्षत के शादी की लग रही है।

कंगना ने उस समय को याद किया, जब बहन रंगोली के बेटे यानी भांजे पृथ्वीराज ने उन्हें शूटिंग पर जाने से रोका।

अभिनेत्री ने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, जब हम शूट के लिए निकले, उसने कहा- मत जाओ।

मैंने जोर देकर कहा कि मुझे काम करना है।

उसने सोचते हुए मेरी तरफ देखा और तुरंत मेरी गोद में बैठ गया और मुस्कुराते हुए बोला.. ठीक है, आप जाओ लेकिन 2 मिनट अपने पास बैठने दो..उसका चेहरा याद करके अभी भी आंसू आ जाते हैं।

Share This Article