300 साल पुराने ठनठनिया काली मंदिर का रहस्य, मां को चढ़ता है खास भोग; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा से चर्चा में आया

कोलकाता का 300 साल पुराना ठनठनिया काली मंदिर प्रधानमंत्री मोदी की पूजा के बाद चर्चा में, जहां मां सिद्धेश्वरी को अनोखा आमिष भोग चढ़ाने की परंपरा आज भी जीवित है।

Neeral Prakash
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : चुनावी शोर, सियासी नारों और रैलियों की गूंज के बीच पश्चिम बंगाल के एक प्राचीन मंदिर ने अचानक पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

दरअसल, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में ठनठनिया काली मंदिर में पूजा-अर्चना की तो करीब 300 साल पुराना यह पावन धाम सुर्खियों में आ गया। इस मंदिर की सबसे बडी खासियत यहां चढ़ाया जाने वाला है। दरअसल, यहां मां काली की आराधना उनके ‘सिद्धेश्वरी’ स्वरूप में की जाती है, जो भक्तों के लिए शक्ति और संरक्षण का अद्वितीय संगम माना जाता है। ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर की खास परंपरा है कि यहां मां को आमिष (नॉन-वेज) का प्रसाद चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि रामकृ्ष्ण परमहंस ने केशब चंद्र सेन की अच्छी सेहत के लिए मां को ‘डाब-चिंगड़ी’ (नारियल और झींगा) का प्रसाद चढ़ाया था।

इसके बाद से यहां आमिष भोग की परंपरा शुरू हो गई। 1703 में स्थापित इस ‘जागृत’ मंदिर से भक्त कभी खाली हाथ नहीं जाते। ऐसा भी कहा जाता है कि घने जंगल के बीच स्थित मंदिर में घंटियों की आवाज जोर-जोर से गूंजती है और उसी की ठन-ठन से यहां के इलाके का नाम ठनठनिया पड़ गया।

मंदिर से जुड़ीं मान्यताएं

पुरानी मान्यताओं के अनुसार, उदनारायण ब्रह्मचारी नामक तांत्रिक ने भागीरथी नदी के किनारे घने जंगलों में स्थित श्मशान में मां काली की सिद्धेश्वरी रूप की मूर्ति बनाई थी। फिर शंकर घोष नाम के व्यक्ति ने 1860 में यहां काली मंदिर और पुष्पेश्वर शिव का आठचाला मंदिर बनवा दिया। आज भी उनके वंशज इस मंदिर का सेवा करते हैं।
सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर में स्थित मूर्ति मिट्टी का बनी है, जिसे हर साल पुनः संस्कार किया जाता है। यही नहीं, चतुर्भुजा और गहरे काले वर्ण वाली सिद्धेश्वरी देवी के बाएं हाथों में खड़्ग व नरकपाल सुशोभित हैं। यहां मां की पूजा तांत्रिक विधि से की जाती है।

हर अमावस्या को हजारों भक्त दर्शनों के लिए आते हैं

हर अमावस्या को यहां हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। हालांकि ठनठनिया मंदिर रोजाना भक्तों के लिए खुला रहता है। श्रद्धालु किसी भी दिन सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक मां के दर्शन करने के लिए आ सकते हैं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।