
Hazaribagh: झारखंड में अपराधिक गतिविधियों में लगातार तेजी आ रही है। हत्या,छिनतई गोलीबारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हजारीबाग पुलिस ने आज एक मामले का खुलासा किया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। बता दें हजारीबाग पुलिस ने एक हत्या के मामले का खुलासा किया है जिसमें पाया गया कि पत्नी की हत्या में पति और ससुर का हाथ है। इसकी पुष्टि हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने की है.
एसपी ने दी मामले की जानकारी
एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों हजारीबाग के केरेडारी में मंजू देवी नामक महिला की हत्या कर दी गई थी। एसपी ने बताया कि मंजू देवी की हत्या की साजिश उसके पति और उसके ससुर ने रची थी, हत्या के लिए 30 हजार रुपये की सुपारी दी गई थी। आरोपियों को प्रथम किस्त के रूप में 15 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया था।
26 अप्रैल की है घटना
बता दें कि घटना 26 अप्रैल 2026 की रात की है। रात के लगभग 9:15 बजे बाइक सवार महिला को अपराधियों ने गोली मार दी थी, जिसमें महिला की मौत हो गई थी। इस घटने की जानकारी खुद महिला के पति ने दी थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु की थी।
पुलिस के जांच के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के दौरान हैरान करने वाला मामला सामने आया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि महिला की हत्या के पीछे उसके पति और ससुराल वालों का हाथ था।

