खूंटी में फिल्मी अंदाज में लूट, चालक को नशीला खाना खिलाकर अर्टिगा कार लेकर फरार हुए बदमाश

खूंटी में फिल्मी अंदाज में लूट, चालक को नशीला भोजन खिलाकर अर्टिगा कार लेकर बदमाश फरार, घायल चालक अस्पताल में भर्ती, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti News : झारखंड के खूंटी जिले में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने चालाकी से ट्रेवल एजेंसी के चालक को निशाना बनाकर उसकी कार लूट ली। आरोपी चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद मारपीट कर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा नंबर की अर्टिगा कार एक ट्रेवल एजेंसी के जरिए बुक की गई थी। चालक दुष्यंता साहू दो सवारियों को लेकर यात्रा पर निकला था। रास्ते में खूंटी क्षेत्र में आरोपियों ने गाड़ी रुकवाई और एक होटल से मीट-भात और मिठाई पैक कराई।

नशीला भोजन खिलाकर दिया वारदात को अंजाम

इसके बाद सुनसान स्थान पर बैठकर तीनों ने साथ भोजन किया। इसी दौरान आरोपियों ने चालक के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। भोजन के कुछ ही देर बाद चालक की तबीयत बिगड़ने लगी और वह कार में बैठते ही बेहोश हो गया।

मारपीट कर सड़क किनारे फेंका

चालक के बेहोश होते ही बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मृत समझकर सड़क किनारे छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी अर्टिगा कार लेकर फरार हो गए।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी

कुछ समय बाद स्थानीय लोगों की नजर घायल चालक पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।