बिहार के सहरसा में मिड-डे मील खाने से 250 से ज्यादा बच्चे बीमार, सांप मिलने का आरोप

बिहार के सहरसा में मिड-डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। अभिभावकों ने भोजन में सांप मिलने का आरोप लगाया, बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बिहार: बिहार के सहरसा जिले के महिषी प्रखंड में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। खाना खाने के कुछ देर बाद 250 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी।बता दें मी  मील में सांप मिलने का आरोप स्कूल प्रबंधन पर लगाया गया है।

सरकार के तरफ से दिया जाता है दोपहर का खाना

बता दें भारत के सरकारी स्कूलों में सरकार के तरफ से बच्चों को खाना स्कूल पर ही मिलने का प्रावधान है यानी बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने के लिए या फिर उन्हें भूखे पेट न पढ़ना पड़े इसके लिए सरकार के तरफ से उन्हें दोपहरका खाना या मीड-डे मील दिया जाता है। लेकिन ये मीड-डे मील ही जब बच्चों के लिए खतरा साबित हो जाए तो क्या होगा। बिहार के सहरसा में मीड-डे मील खाने से कई बच्चे बीमार हो गए।

अभिभावकों ने लगाया आरोप

सहरसा में बच्चों के बीमार पड़ने के बाद अभिभावकों ने आरोप लगाया कि मिड-डे मील में सांप मिला था। एक अभिभावक ने बताया कि उनका बच्चा स्कूल से घर पहुंचा और उसने खाने में सांप मिलने की बात कही। यह खबर फैलते ही गांव के लोग स्कूल पहुंच गए।

बच्चों का चल रहा है इलाज

बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां बच्चों का इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी बच्चों को दवा दी जा रही है।

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.