रामगढ़ में देर रात धांय धांय ! युवक गंभीर घायल, सीने में फंसी गोली…प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर पुलिस कर रही जांच

रामगढ़ के पारसोतिया इलाके में देर रात गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग, विवाद या आत्महत्या की कोशिश जैसे कई एंगल चर्चा में हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ शहर के पारसोतिया इलाके में देर रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से बाद में बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घायल युवक की पहचान रामगढ़ के बंगाली टोला निवासी अंकित यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली उसके सीने में लगी है जो अब भी शरीर के अंदर फंसी हुई है, जिससे कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे आनन-फानन में रांची रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रिम्स रांची भेज दिया गया।

घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं

गोली आखिर कैसे चली और इसके पीछे की असली वजह क्या है, इसे लेकर इलाके में अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे निजी विवाद या कथित प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कुछ लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि युवक ने खुद को गोली मारी हो सकती है। हालांकि अभी तक किसी भी एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और इसके पीछे की असली वजह क्या थी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।