
पटना : नवगछिया और भागलपुर की जनता को पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने पांच नाव की सौगात दी है। उन्होंने इसे जनता को समर्पित किया है। इस मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि हमने कहा था, हमने किया। नवगछिया और भागलपुर की जनता को मेरी तरफ से 5 नाव समर्पित। श्री यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार 5 नाव नहीं दे पाई, वो आपका विकास क्या खाक करेगी?
विक्रमशिला पुल गिरे कितने दिन हो गए, लेकिन नवगछिया और भागलपुर से आने वाले मंत्री सांसद और विधायक ने आपकी समस्या की सुध लेना तक जरूरी नहीं समझा! चलिए ठीक है, आपका बेटा और आपका सेवक जब तक है, तब तक आपकी समस्या का समाधान यथासंभव जारी रहेगा।

