झारखंड मिल्क फेडरेशन के किसान प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सुखदेव भगत से की मुलाकात

झारखंड मिल्क फेडरेशन के किसान प्रतिनिधियों ने सांसद सुखदेव भगत से मिलकर दुग्ध उत्पादन, पशुओं की नस्ल सुधार, हरा चारा और गोबर गैस योजना को बढ़ावा देने की मांग की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सोमवार को झारखंड मिल्क फेडरेशन से जुड़े किसान प्रतिनिधियों ने लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद Sukhdeo Bhagat से मुलाकात कर दुग्ध उत्पादक किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि फेडरेशन से जुड़े किसानों को यदि बेहतर तकनीक, पशुपालन संसाधन और बाजार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो उनकी आय में काफी वृद्धि हो सकती है। किसानों ने पशुओं की नस्ल सुधार, हरा चारा एवं सिलेज की व्यापक उपलब्धता, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर गैस आधारित ईंधन व्यवस्था को बढ़ावा देने की मांग रखी।

इस दौरान सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों एवं पशुपालकों के हित में लगातार बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे केंद्रीय कृषि एवं पशुपालन मंत्री से बातचीत कर झारखंड में पशुओं के नस्ल सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का प्रयास करेंगे। साथ ही राज्य में सिलेज एवं हरा चारा की व्यापक व्यवस्था तथा गोबर गैस योजना को बढ़ावा देने की दिशा में भी पहल की जाएगी।

सांसद ने कहा कि दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में सुजीत शाही, जावेद अंसारी, लच्छू उरांव, भानु महतो, इरशाद अंसारी सहित कई किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.