
रांची : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने विभिन्न तकनीकी पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 6565 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 29 जुलाई 2026 तय की गई है। रेलवे की नौकरियों को हमेशा से युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय सरकारी नौकरियों में गिना जाता है। स्थायी नौकरी, आकर्षक वेतन, मेडिकल सुविधा और यात्रा में मिलने वाली रियायत के कारण हर बार लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में आवेदन आने की संभावना जताई जा रही है।
ग्रेड-1 और ग्रेड-2 पदों पर भर्ती
रेलवे द्वारा जारी इस भर्ती में ग्रेड-1 और ग्रेड-2 दोनों श्रेणियों के तकनीकी पद शामिल हैं।
ग्रेड-1 के लिए 352 पद
ग्रेड-2 के लिए 6242 पद
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
क्या होगी आयु सीमा?
ग्रेड-1 पद: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष
ग्रेड-2 पद: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
किस जोन में कितनी वैकेंसी?
यह भर्ती देश के कई बड़े रेलवे जोनों और प्रोडक्शन यूनिट्स में की जाएगी। प्रमुख विवरण इस प्रकार है-
सेंट्रल रेलवे, मुंबई: 870 पद
साउदर्न रेलवे, चेन्नई: 785 पद
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे, गुवाहाटी: 701 पद
साउथ ईस्टर्न रेलवे, कोलकाता: 576 पद
नॉर्दर्न रेलवे, नई दिल्ली: 548 पद
वेस्टर्न रेलवे, मुंबई: 544 पद
प्रोडक्शन यूनिट्स (BLW/CLW/ICF): 499 पद
साउथ सेंट्रल रेलवे, सिकंदराबाद: 368 पद
ईस्टर्न रेलवे, कोलकाता: 291 पद
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे: 268 पद
साउथ वेस्टर्न रेलवे, हुबली: 240 पद
वेस्ट सेंट्रल रेलवे, जबलपुर: 231 पद
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे, जयपुर: 199 पद
ईस्ट सेंट्रल रेलवे, हाजीपुर: 186 पद
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, गोरखपुर: 169 पद
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, बिलासपुर: 90 पद
आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी: 500 रुपये
एससी, एसटी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवार: 250 रुपये
रेलवे नौकरियों को बेहतर वेतन, प्रमोशन के अवसर और स्थिरता के कारण देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में शामिल माना जाता है। इस भर्ती को लेकर भी युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

