रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, सिर पर गंभीर चोट: पुलिस जांच में जुटी

रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिला, सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और पहचान जारी है

Razi Ahmad
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara News : जामताड़ा में पटना-हावड़ा मुख्य रेल लाइन पर स्थित रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ।

सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में मिले युवक को तत्काल रेस्क्यू कर चित्तरंजन स्थित अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक के सिर पर गंभीर चोट का निशान पाया गया है और अत्यधिक खून बह चुका था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा चलती ट्रेन से गिरने का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे अनलॉक कर पहचान स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है और उसके पहनावे के आधार पर भी पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है।

फिलहाल पुलिस आम लोगों से अपील कर रही है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।