
प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 25 मई 2026 को लोहरदगा जिला अंतर्गत केंद्रीय सदस्यों, जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं सभी BLA (बूथ लेवल एजेंट) की एक बैठक लोहरदगा स्थित नगर भवन में आयोजित की गई |

उक्त बैठक में पार्टी के माननीय केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों, नेताओ तथा कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी तथा इसके क्रियान्वयन के तरीके बताए |

श्री विनोद कुमार पांडेय जी के द्वारा संगठन को अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों, नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया |

उक्त बैठक में केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सदस्य श्रीमती सरिता भगत, श्री अख्तर अंसारी, श्री नवल सिंह, श्रीमती युवान्ति देवी, श्रीमती निरु शांति भगत, श्रीमती राधा तिर्की, जिला अध्यक्ष श्री मोजम्मिल अहमद, सचिव श्री अनिल उरांव, तिवारी मुकेश साहू, बुधिया उराव, साकेत सिंह, विनोद यादव, अजय उराव सहित हजारो पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए |

