रांची में 35 दिनों से जल संकट, पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग; महिलाओं-बच्चों ने किया प्रदर्शन

रांची के बलदेव सहाय लेन में 35 दिनों से जलापूर्ति बाधित होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं और बच्चों ने सड़क पर उतरकर पानी संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Water Crisis : राजधानी रांची में भीषण गर्मी के बीच पानी संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कर्बला चौक के समीप वार्ड संख्या 15 स्थित बलदेव सहाय लेन के निवासियों ने करीब 35 दिनों से जलापूर्ति बाधित रहने के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। लंबे समय से पानी नहीं मिलने से परेशान लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। लोगों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर सवाल उठाया कि आखिर बुनियादी जरूरतों के लिए आम जनता को हर बार सड़क पर क्यों उतरना पड़ता है। भीषण गर्मी में पीने के पानी तक की किल्लत ने स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

कई शिकायतों के बाद भी नहीं निकला समाधान

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल संकट को लेकर कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे मजबूर होकर उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।

अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम

प्रदर्शन के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि जलापूर्ति बहाल करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है और कल तक स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने फिलहाल सड़क जाम समाप्त कर दिया।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। भीषण गर्मी के इस दौर में पानी की समस्या ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।