मोहन भागवत पहुंचे पटना, तीन दिवसीय प्रवास पर मुंगेर में संघ प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों के तहत संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत बिहार पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया, जिसके बाद वे तीन दिवसीय प्रवास पर मुंगेर के लिए रवाना हुए।

मोहन भागवत 9 जून तक मुंगेर में रहेंगे, जहां वे संघ शिक्षा वर्ग में भाग ले रहे स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे। यह प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, वे मुंगेर के पुरानीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से स्वयंसेवकों को संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

वर्तमान में चल रहे इस संघ शिक्षा वर्ग में लगभग 700 से अधिक स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के कार्यकर्ता शामिल हैं।

संघ प्रमुख के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और संगठन स्तर पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय स्वयंसेवकों में उनके दौरे को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।