लालपुर में मोबाइल छिनतई करने वाले दो अपराधी धराए, चोरी की बाइक और 3 स्मार्टफोन बरामद

रांची के लालपुर में मोबाइल छिनतई करने वाले दो अपराधियों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी की बाइक और तीन स्मार्टफोन बरामद हुए।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली स्थित सुमति बिहार में मोबाइल छिनतई की घटना हुई थी। जिसमें पुलिस ने जो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 19 जून को दोपहर करीब 2:20 बजे मोटरसाइकिल नंबर JH01DD 4831 पर सवार तीन अपराधियों ने नामकुम निवासी सोनू कुमार के शर्ट के पॉकेट से मोबाइल निकाल लिया। शोर मचाने पर स्थानीय पुलिस दल और जनता के सहयोग से खदेड़कर दो अपराधियों को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि तीसरा भागने में सफल रहा।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सत्यम कुमार महतो (22 वर्ष) और अनिल कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बरियातू के चिरौंदी बाजार के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और छिनतई किए गए मोबाइल समेत कुल 3 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इस मामले में लालपुर थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। सत्यम कुमार के खिलाफ नामकुम थाना और अनिल कुमार के खिलाफ बरियातू थाना में पहले से ही चोरी व अन्य संगीन केस दर्ज हैं।

Share This Article