मानगो जनसुविधा समिति गठित, पप्पू सिंह संयोजक बने

जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय की पहल पर मानगो जनसुविधा समिति का गठन हुआ। समिति नागरिक समस्याओं के समाधान, जनसंपर्क और क्षेत्रीय विकास कार्यों की निगरानी करेगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय की मंजूरी के बाद मानगो नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों से संपर्क करने, उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की देखरेख करने के उद्देश्य से मानगो जनसुविधा समिति का गठन किया गया है। यह जानकारी विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने दी।

मुकुल मिश्रा ने बताया कि मानगो जनसुविधा समिति के संयोजक पप्पू सिंह बनाए गए हैं जबकि सदस्य के रुप में कुलविंदर सिंह पन्नू, निर्मल सिंह, संतोष भगत, संदीप शर्मा, टुनटुन सिंह, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, संतोष चौहान, संजीव मुखर्जी, ममता सिंह, मो. मुश्ताक अहमद और शिरिन अख्तर को जिम्मेदारी दी गई है। मुकुल मिश्रा के अनुसार, पिंटू सिंह को मानगो मंडल का संयोजक बनाया गया है जबकि विकास साहनी को उलीडीह मंडल का संयोजक बनाया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।